bhagalpur news. सरकारी पाइप में मोटर लगाकर पानी लेने का आरोप लगाकर थाने में दो पक्षों ने किया ड्रामा

रविवार दोपहर नाथनगर के नगर निगम वार्ड छह सरदारपुर रोड स्थित अबीर मिश्रा लेन में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गये

रविवार दोपहर नाथनगर के नगर निगम वार्ड छह सरदारपुर रोड स्थित अबीर मिश्रा लेन में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गये. एक पक्ष पर सरकारी पानी सप्लाई वाले पाइप में निजी मोटर लगाकर पानी लेने का आरोप लगाकर दूसरे पक्ष ने खूब हंगामा किया.

दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और तीखी नोंकझोंक के साथ हाथापाई भी हुई. मारपीट की नौबत को देखकर एक पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दे दी. सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया. दोनों तरफ के लोगों को थाना बुलाया गया. एक पक्ष के लोगों ने बताया कि सामूहिक बोरिंग के मुख्य पाइप लाइन में दूसरे पक्ष जबरन मोटर जोड़कर सारा पानी खींच लेता है, जिससे समाज के लोगों को इस भीषण गर्मी में भारी पानी संकट का सामना दिनरात करना पड़ता है. दूसरे पक्ष ने बताया कि कुछ व्यक्ति विशेष आदमी जबरन पानी टंकी के मोटर का स्विच अपने कब्जे में कर लिया है. उसकी जब मर्जी होती है वह चलाता है. जबकि सरकारी प्याऊ का मोटर पूरे समाज के सुविधा के लिए लगाया गया है. वो लोग अपने घर के बाहर खुद के पैसे खर्च करके नल लगवाया था जिसे पहले पक्ष ने जबरन तोड़ दिया गया. जब 112 पुलिस आई तो नल लगा दिया जाने के बाद मुख्य पाइप लाइन को ही क्षतिग्रस्त कर दिया. मेयर से लेकर थाना तक उन्होंने इसकी लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं थाने पर दोनों पक्ष बडी संख्या में अपने अपने परिवार संग पहुंच गए और हाई वोल्टेज ड्रामा किया. वहीं स्थानीय वार्ड छह के पार्षद मनोज पासवान ने बताया कि यदि किसी की प्रकार परेशानी थी तो शिकायत स्थानीय लोगों को उनके पास करना चाहिए थे. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि एक पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत दी गई है. मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की पहचान में जुटी पुलिस

नाथनगरः रविवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के मुरारपुर-फतेहपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ. लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल की. पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया. तकरीबन दो घंटे तक पुलिस ने मौके पर मौजूद रहकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पायी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक के ट्रेन से गिरने से मौत होने की बात सामने आई है. शव को शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा.

नाथनगर व गोराडीह का प्रभार सुलतानगंज व जगदीशपुर एमओ को

नाथनगरः नाथनगर एमओ सह गोराडीह के प्रभारी एमओ अभिजीत कुमार ने नाथनगर का प्रभार और सुलतानगंज व गोराडीह का चार्ज जगदीशपुर एमओ को दे दिया. एसडीओ के कार्यालय से नाथनगर का चार्ज सुलतानगंज व गोराडीह का प्रभार जगदीशपुर एमओ को लेने के लिए चिट्ठी निकाली थी. अभिजीत कुमार ने बताया कि पत्र पर अमल करते हुए संबंधित एमओ को दोनों प्रखंडों का प्रभार दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >