सदर एसडीओ कार्यालय के दो कर्मियों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. सदर एसडीओ के पत्र के आधार पर आशुलिपिक प्रेम कुमार और लिपिक मयंक राज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दोनों कर्मियों को 30 मार्च, 2026 को निगरानी विभाग की टीम द्वारा हिरासत में लिये जाने की सूचना के आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली के तहत यह कार्रवाई की गयी है. निलंबन की प्रभावी तिथि भी 30 मार्च 2026 ही निर्धारित की गयी है. आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मियों को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा. यह भुगतान उनके वर्तमान पदस्थापन कार्यालय से ही किया जायेगा, क्योंकि हिरासत या कारावास की अवधि के लिए मुख्यालय निर्धारण का प्रावधान नहीं है. जिलाधिकारी ने सदर एसडीओ को निर्देश दिया है कि दोनों कर्मियों के खिलाफ कर्मीवार विस्तृत आरोपपत्र तैयार किया जाये. सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुरूप प्रपत्र-क में आरोपपत्र तैयार कर सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ तीन प्रतियों में 15 दिनों के अंदर जिला स्थापना शाखा, भागलपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है.
bhagalpur news. निगरानी की कार्रवाई के बाद दो कर्मी निलंबित, 15 दिनों के अंदर आरोपपत्र तलब
सदर एसडीओ कार्यालय के दो कर्मियों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है.
