तेतरी में अज्ञात वाहन के धक्के से घायल महिला की मौत

तेतरी में अज्ञात वाहन के धक्के से घायल महिला की मौत

नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला घायल हो गयी थी. घटना के बाद महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मायागंज में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गयी. बरारी पुलिस ने मामले में मृतका के बेटे का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के बेटे नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया गांव के मो हाशिम ने बताया कि उनकी मां मंगलवार को अपने मायके पूर्णिया से घर आ रही थी, तेतरी स्थित जीरोमाइल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से वह घायल हो गयी थी. पोस्टमार्टम कराने के बाद बरारी पुलिस ने शव उनके परिजनों को सौंप दिया. ट्रेन से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत पूर्णिया से बनमनखी जा रहा पूर्णिया निवासी युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था. युवक पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रामबाग नयाटोला का रहने वाला अबोध कुमार है. घटना के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मायागंज अस्पताल में मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गयी. बुधवार को बरारी पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि उनका भाई 29 जून को पूर्णिया स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर अपने ससुराल बनमनखी जा रहा था. ट्रेन में काफी भीड़ होने की वजह से वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद उसे पहले पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बता डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >