दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम शुरू

भागलपुर जिले का प्रशिक्षण पूरणमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगा साहिबगंज नाथनगर में शनिवार को शुरू हो गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय भागलपुर जिले का प्रशिक्षण पूरणमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगा साहिबगंज नाथनगर में शनिवार को शुरू हो गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रीति शेखर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित कई नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम को वक्ताओं ने संबोधित किया और कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है. हमारे कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर लगे हुए हैं. हमारे कार्यकर्ता संगठन को आगे ले जाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. इसकी का परिणाम है कि आज चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं. इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >