गुरुवार को यात्रियों से सोना-चांदी लूटने वाले गिरोह के सरगना संजय कुमार यादव व पलटू सहनी को डाउन हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया. सरगना संजय की निशानदेही पर उसके बबरगंज महेशपुर स्थित घर के तहखाना से तीन प्लास्टिक के झोले में डेढ़ किलो चांदी व आधा किलो सोने के आभूषण बरामद किये गये. इतना ही नहीं छापेमारी में यूएसए, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की मुद्राएं भी मिली. रेल एसी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. इस मौके पर रेल एएसपी उमेश्वर चौधरी भी थे. जीआरपी इंस्पेक्टर नसीम अहमद व आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ा गया. अपराधी पलटू सहनी परवत्ता थाना के राघोपुर बहतरा का रहनेवाला है. भागलपुर जीआरपी व आरपीएफ के कार्यकाल में इतनी बड़ी सफलता पहली बार मिली. रेल एसपी ने आरपीएफ इंस्पेक्टर नसीम अहमद व आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरि व पूरी टीम के कार्यों की प्रशंसा की. एसपी ने कहा कि संजय कुमार यादव का संबंध अंतरराष्ट्रीय गिरोह से है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. इस गिरोह के एक दर्जन से अधिक सदस्यों की तलाश जारी है. संजय का अपना घर बरियारपुर पड़ता है. महेशपुर में ससुराल है. – कटुआ पैसेंजर से गिरोह के साथ संजय लूट के निकला था लैलख-घोघा रूट पर रेल एसपी विद्यासागर ने बताया कि जीआरपी इंस्पेक्टर को जानकारी मिली कि यात्रियों से लूट को अंजाम देने वाला सरगना ट्रेन से सदस्यों के साथ जाने वाला है. गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी गयी. इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगी, तो वो भी पहुंचे. जैसे ही डाउन हावड़ा- जमालपुर एक्सप्रेस भागलपुर पहुंची. पूरी टीम हर बोगी में सर्च करने लगे. उसी समय संजय कुमार यादव व पलटू सहनी को उतरने समय पकड़ लिया गया. उस समय संजय के पास से कई सामान बरामद किये गये. वहीं पलटू के पास से ब्लेड बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि ट्रेन में जब पूछताछ की जा रही थी, उस समय लैलख-ममलखा के अपराधी कैलाश यादव, रमेश यादव ,श्रीयादव, तन्नू मंडल, सत्तू मंडल पूछताछ के क्रम में निकल गये. संजय तीन साल से लगातार ऐसे घटना को अंजाम दे रहा था. घर के अंदर था तहखाना एसपी ने बताया कि सरगना संजय कुमार यादव ने भागलपुर को हेड-क्वार्टर बना लिया था. वह बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर घर में गिरोह के सदस्यों को ठहराता था. उन्होंने कहा कि जिस जगह यह गहने बरामद किये गये, उस रूम के नीचे एक रूम था. नीचे रूम के नीचे एक तहखाना बना था, जिसमें सामान रखा हुआ था. भागलपुर के दो ज्वेलर्स के पास लूट का सामान बेचा जाता था रेल एसपी ने बताया कि अपराधियों ने शहर के दो ज्वेलर्स का नाम बताये हैं, जहां ये लूट के सामान को बेचते थे. रेल एसपी ने बताया कि इन दोनों ज्वेलर्स के बारे में पूरी जानकारी जुटायी जा रही है. ये सामान हुए बरामद :पांच सोने का चेन, शंखा-पोला- चार सोने का, सोने का लॉकेट-6, मोती की माला दो सोने की, सोने की चूड़ी- 5 पीस, टॉप सोने का दो ग्राम का, मनटीका तीन सोने का, जिउतिया-8, पायल- 8, चांदी का कंगना-चार, पांच चांदी का सिक्का, अंगूठी, पुरुष व महिला के सोने व चांदी के गहने बरामद किये गये. कोट जीआरपी व आरपीएफ ने यात्रियों से सोने-चांदी के गहने लूटने वाले गिरोह के सरगना संजय कुमार यादव व पलटू सहनी को गिरफ्तार किया है. संजय यादव की निशानदेही पर उसके महेशपुर स्थित घर से एक करोड़ के लगभग सोने-चांदी के गहने बरामद किये. इस सफलता के लिए जीआरपी इंस्पेक्टर नसीम अहमद व आरपीएफ इंस्पेक्टर व उनकी टीम के सदस्य प्रशंसा के हकदार हैं. विद्यासागर, रेल एसपी, जमालपुर
bhagalpur news. यात्रियों से लूट के एक करोड़ मूल्य के सोना-चांदी के साथ सरगना सहित दो गिरफ्तार
गुरुवार को यात्रियों से सोना-चांदी लूटने वाले गिरोह के सरगना संजय कुमार यादव व पलटू सहनी को डाउन हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया.
