बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, खुदकुशी या हादसा? पुलिस कर रही जांच

Bihar News: भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ट्रैक किनारे एक युवक की सिर कटी लाश मिली. शव की हालत देख हादसे और हत्या दोनों की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Train Accident: बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म संख्या चार के पास ट्रैक किनारे एक युवक की सिर कटी लाश बरामद की गई. शव की यह हालत देख यात्रियों और स्टेशन कर्मचारियों में दहशत फैल गई. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है.

अलग-अलग दिशा में था सिर और धर

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक का सिर और धड़ अलग-अलग दिशा में पाया गया, जिनके बीच करीब 10 फीट की दूरी थी. यह दृश्य इतना भयावह था कि कई यात्रियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

युवक की मौत या हादसा? अभी स्पष्ट नहीं

स्टेशन मास्टर बिक्रम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत हादसे में हुई या यह हत्या है. “मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

रेलवे पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह देखा जा सके कि युवक स्टेशन पर कब और कैसे पहुंचा. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं उसे जानबूझकर ट्रैक पर तो नहीं फेंका गया. शव की स्थिति ने हत्या की आशंका को बल दिया है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तमाम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.

शव की नहीं हो सकी है पहचान

फिलहाल युवक की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों को सूचना दी गई है, ताकि किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट से उसकी पहचान की जा सके.

भागलपुर जैसे व्यस्त स्टेशन पर ऐसी रहस्यमयी मौत ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस अब इस मामले को सुलझाने में जुटी है, ताकि सच सामने आ सके और यदि यह हत्या है तो दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलाई जा सके.

Also Read: बिहार में प्रेमी-प्रेमिका ने गंगा में ली जलसमाधि, पहले मंदिर में पूजा की फिर सांस रोककर पानी में बैठ गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >