टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन को लेकर दूसरी सूची 20 जून को होगी जारी

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन को लेकर दूसरी सूची 20 जून को जारी होगी

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन को लेकर दूसरी सूची 20 जून को जारी होगी. इसे लेकर टीएमबीयू प्रशासन ने अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों को नामांकन पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया कि सभी कॉलेज दूसरी मेधा सूची 20 जून को प्रकाशित करे. इससे पहले विवि से दूसरी मेधा सूची 18 जून को जारी होने का तिथि निर्धारित था.

विवि के नोडल पदाधिकारी डॉ एएन सहाय ने कहा कि समर्थ पोर्टल से 15 जून को ई-मेल के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दूसरी मेधा सूची प्रकाशित करने की तैयारी की जा रही है. इसके मद्देनजर सभी महाविद्यालयों को नामांकन से संबंधित आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है. विवि प्रशासन ने कहा कि दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अनुसार संपन्न कराये. नोडल पदाधिकारी ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा कि समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके. उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल पर दूसरी मेधा सूची अपलोड करने के लिए टीम लगी है. प्रथम सूची से नामांकन के बाद कुछ कॉलेजों ने विषयवार सीट रिक्त रहने की जानकारी स्पष्ट नहीं किया है. ऐसे में उन कॉलेजों से जल्द रिक्त सीट को लेकर जानकारी मांगी गयी है. बता दें कि प्रथम मेधा सूची के तहत 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन के लिए चयन किया गया था. इसमें करीब 16 हजार छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Published by: Divyanshu Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >