स्नातक नामांकन के लिए मिल सकता है एक और मौका, अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे कॉलेज

TMBU: टीएमबीयू (तिलका माझी भागलपुर विश्वविद्यालय) स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन से छूटे छात्रों को आवेदन और सुधार का एक आखिरी मौका दे सकता है.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

TMBU: तिलका माझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) प्रशासन द्वारा स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में नामांकन से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और बड़ा अवसर दिया जा सकता है. विवि नामांकन कमेटी को लगातार अभिभावकों और विद्यार्थियों की ओर से नए आवेदन और त्रुटि सुधार (Correction) के लिए पोर्टल खोलने का अनुरोध मिल रहा है. इसे देखते हुए कमेटी जल्द ही नई तिथि की घोषणा कर सकती है. दूसरी ओर, विवि ने दूसरी मेधा सूची (Second Merit List) के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की है.

दूसरी मेधा सूची जारी, छुट्टी के दिनों में भी होगा नामांकन

  • 8,699 छात्रों का चयन: दूसरी मेधा सूची में कुल 8,699 छात्र-छात्राओं के नाम जारी किए गए हैं, जो 30 जून तक संबंधित कॉलेजों में अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं.
  • छुट्टियों में भी काम: डीएसडब्ल्यू (DSW) प्रो. अर्चना साह ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रविवार और अन्य राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी कॉलेजों को खुला रखा जाए.
  • समर्थ पोर्टल पर अपलोडिंग: कॉलेजों को प्रतिदिन नामांकित छात्रों का विवरण ‘समर्थ पोर्टल’ पर उसी दिन अपलोड करना अनिवार्य होगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रथम मेधा सूची में 23 हजार से अधिक छात्रों के नाम आए थे, जिनमें से 16,189 ने नामांकन कराया है. विवि को इस बार स्नातक दाखिले के लिए कुल 38 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे.

TMBU: प्रमुख विषयों में सीटें फुल, शेष विषयों में रुचि नहीं

विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ. एएन सहाय ने बताया कि इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी जैसे लोकप्रिय विषयों की सीटें लगभग सभी प्रमुख कॉलेजों में फुल हो चुकी हैं. केवल कुछ दूर-दराज के कॉलेजों में ही इनमें सीटें बची हैं. हालांकि, अन्य विषयों में भारी संख्या में सीटें रिक्त हैं, लेकिन छात्र उनमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जो विवि प्रशासन के लिए चिंता का विषय है.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

योजना के मुताबिक, प्रथम और द्वितीय मेधा सूची के आधार पर नामांकित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं 1 जनवरी से अनिवार्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी. विवि ने साफ किया है कि यदि किसी छात्र का नामांकन होने के बाद पोर्टल पर डेटा प्रदर्शित नहीं होता है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित कॉलेज के प्राचार्य की होगी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >