टीएमबीयू के 55 शिक्षकों की नव स्थापित डिग्री कॉलेजों से वापसी पर अगले आदेश तक लगी रोक

टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विवि में खुले गये नये डिग्री कॉलेजों में भेजे गये शिक्षक और कर्मचारी उसी जगह बने रहेंगे .

लोकभवन ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के भेजा पत्र

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विवि में खुले गये नये डिग्री कॉलेजों में भेजे गये शिक्षक और कर्मचारी उसी जगह बने रहेंगे. स्थानांतरण अथवा कार्यस्थल परिवर्तन संबंधी किसी भी अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. जब तक लोकभवन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं होता है. तब तक उनकी प्रतिनियुक्ति में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जायेगा. लोकभवन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने पत्र जारी किया है. इसी के साथ ही टीएमबीयू के 55 शिक्षकों की नव स्थापित डिग्री कॉलेजों से वापसी पर अगले आदेश तक टीएमबीयू प्रशासन ने लगा दी है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने रजिस्ट्रार को निदेश दिया है कि प्रतिनियुक्ति में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करे, जो जहां है. उसी जगह ही रहेंगे. लोकभवन के आदेश का पालन करे.

लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि उन कॉलेजों में जो शिक्षक व कर्मचारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. वे उन्हीं कॉलेजों में ही बने रहेंगे. पत्र में कहा कि नवसृजित डिग्री कॉलेजों का शैक्षणिक सत्र एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होना निर्धारित है. ऐसे में उन संस्थानों को समय पर संचालित करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से शुरू करने के लिए पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता आवश्यक है.

लोकभवन को स्थानांतरण व कार्यस्थल बदलने के मिल रहे आवेदन –

लोकभवन ने कहा कि हाल के दिनों में उन कॉलेजों में पदस्थापित प्राचार्यों, बर्सरों, शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण व कार्यस्थल बदलने के लिए लगातार आवेदन प्राप्त मिल रहे है. इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अगले आदेश तक किसी भी स्तर पर ऐसे किसी आवेदन या प्रतिनिधित्व पर विचार नहीं किया जायेगा.

अपर मुख्य सचिव ने सभी टीएमबीयू सहित अन्य विवि के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश की जानकारी संबंधित प्राचार्यों, बर्सरों, शिक्षकों व कर्मचारियों तक तत्काल पहुंचाये. ताकि नवसृजित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जा सके.

टीएमबीयू से 55 शिक्षकों व कर्मचारियों की नये कॉलेज में दे चुके योगदान –

टीएमबीयू के अंतर्गत दस नवस्थापित डिग्री कॉलेज खुलेंगे. भागलपुर जिला में छह व बांका जिला में चार कॉलेज है. सभी दस कॉलेजों में टीएमबीयू से 55 शिक्षकों व दस कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही प्राचार्य व बर्सर बनाये गये हैं. भागलपुर अंतर्गत नये डिग्री कॉलेजों में सभी शिक्षकों ने योगदान दे दिया है.

तीन शिक्षकों का हो चुका है वापसी

टीएमबीयू ने कुछ दिन पहले तीन शिक्षकों का प्रतिनियुक्ति वापस लेते हुए मूल कॉलेज व पीजी विभाग में वापस कर दिया है. बताया जा रहा कि उन शिक्षकों ने अपने स्वास्थ्य आदि समस्या को लेकर विवि में आवेदन दिया था. इसके बाद विवि ने उन्हें मूल कॉलेज में वापस कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >