Bhagalpur News. सीए फाइनल परीक्षा में भागलपुर के तीन छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

भागलपुर के विद्यार्थियों ने सीए में लहराया परचन.

दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के बैनर तले जनवरी में सीए फाइनल आयोजित किया गया था. इसमें शहर के छात्रों ने परचम लहराया है. शहर से सांझी कोटरीवाल, अमृता अग्रवाल व मानस शर्मा ने फाइनल परीक्षा अच्छे अंक से पास करके शहर का नाम रोशन किया है. बूढ़ानाथ निवासी सुभाष कोटरीवाल व सपना कोटरीवाल की बेटी सांझी कोटरीवाल ने सेल्फ स्टडी कर 600 में 373 अंक प्राप्त किया है. सांझी ने 10वीं तक की पढ़ाई माउंट असीसी व 12वीं की पढ़ाई सेंट जोसेफ से की है. जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है. दूसरी तरफ अमृता अग्रवाल को 600 में 341 अंक आया है. बूढ़ानाथ रोड निवासी अमृता के पिता राजेश अग्रवाल व मां रिंकू अग्रवाल ने सफलता पर गदगद है. अमृता ने 12वीं तक की पढ़ाई सेट जोसेफ भागलपुर से की है. सेंट जेवियर्स कोलकाता से बीकॉम किया है. उन्होंने ऑनलाइन कक्षा व सेल्फ स्टडी के जरिये सफलता प्राप्त की है. वहीं, खलीफाबाग निवासी मानस शर्मा को 600 में 344 अंक मिले है. मानस के पिता मनोज कुमार शर्मा व मां राखी शर्मा ने बेटे के रिजल्ट पर खुशी जाहिर की है. मानस ने 10वीं की पढ़ाई सेंट टेरेसा, 12वीं सेंट जोसेफ से की है. सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स कोलकाता से बीकॉम किया है. वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने उन सभी को शुभकामनाएं दी है. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >