Bhagalpur, कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी श्रद्धांजलि
बिहपुर भागलपुर से रिपोर्ट,
एसडी महाविद्यालय में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.इस दौरान महाविद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया.महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रवीण सिंह कुशवाहा पूर्व में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रह चुके थे तथा महाविद्यालय के पूर्व सचिव के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था.उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज और शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई. उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.