Bhagalpur, पीरपैंती में 2400 मेगावाट अदानी पावर प्लांट का मुख्य सचिव ने लिया जायजा
पीरपैंती में 2400 मेगावाट अदानी पावर प्लांट का मुख्य सचिव ने लिया जायजा
पीरपैंती, भागलपुर से अमरेंद्र तिवारी की रिपोर्ट,
पीरपैंती प्रखंड में बन रहे 2400 मेगावाट पावर प्लांट का निरीक्षण करने बिहार सरकार मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत 12:25 पर पीरपैंती पहुंचे जहां अदानी पावर प्लांट के अधिकारी और पदाधिकारीयों और जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था हर तरफ कड़ी कर दी गई थी.बाहर से अंदर किसी को घुसने की इजाजत नहीं दी गई. सुरक्षा व्यवस्था में पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत कई थानों की पुलिस मौजूद थी. उन्होंने आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया.