Bhagalpur news स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये.

सुलतानगंजथाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गये. हादसे में बादल कुमार, आशुतोष कुमार और प्रिंस कुमार घायल हुए हैं. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार, बादल कुमार को सिर में गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं आशुतोष कुमार को भी प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया है. प्रिंस कुमार को मामूली चोट आयी हैं, जिनका उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. घायलों ने बताया कि वह कृष्णगढ़ होते हुए दिलगौरी मोड़ स्थित अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हालांकि रेफर मरीज मायागंज नहीं गये. संभावना है कि परिजन कही अन्यत्र दिखाने को लेकर अस्पताल से लेकर चले गये.

नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, वारंटी धराया

गोराडीह विरनौध चौक के समीप शनिवार की शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों की सूचना पर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान विरनौध के विकास कुमार तांती व केशव कुमार के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा. पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी विकास कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है. वह चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था. उसे इसाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर दो स्थित विषहरी स्थान से पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >