bhagalpur news. रेलवे स्टेशन पर होगा स्वागत काउंटर, शहर में होगी खेल व स्वच्छता से जुड़ी पेंटिंग

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में खेलो इंडिया यूथ गेम की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त डॉ प्रीति व उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई

भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में खेलो इंडिया यूथ गेम की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त डॉ प्रीति व उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई. संबंधित पदाधिकारियों भी बैठक में शामिल हुए. प्रोटोकॉल कमेटी को खिलाड़ियों के आगमन के दौरान फूलों से स्वागत करने व रेलवे स्टेशन पर स्वागत काउंटर की व्यवस्था रेलवे अधिकारियों से मिलकर करवाने को निर्देशित किया गया. नगर आयुक्त को भागलपुर के सभी चौक चौराहे, विक्रमशिला पुल, जीरो माइल, लोहिया पुल पर खेल व स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग करवाने के लिए निर्देशित किया गया.

डीएम ने कहा कि खेल के दौरान शहर में सफाई की पुख्ता व्यवस्था रहनी चाहिए. सड़क किनारे ठेला खुनचा नहीं रहना चाहिए. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सैंडिस मैदान में बैरिकेडिंग व समतलीकरण का कार्य हो गया है. शौचालय का कार्य 28 अप्रैल तक पूरा हो जायेगा. बैडमिंटन कोर्ट हॉल के लिए एसी लगाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. डीजे सेट भी आ गया है. डीएम ने तेजी से कार्य करवाने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन को दो एंबुलेंस (जिसमें एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस) खेल के दौरान उपलब्ध रखने को निर्देशित किया. साथ ही जिन होटलों में खिलाड़ियों को ठहराया जायेगा, वहां एएनएम, जीएनएम की प्रतिनियुक्ति करने व मेडिकल किट रखवाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता दिनेश राम व महेश्वर प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता समेत सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >