bhagalpur news. दोपहर बाद से देर शाम तक लगता रहा जाम

शहर के विभिन्न सड़कों पर दोपहर बाद से जाम की स्थिति देखी गयी

शहर के विभिन्न सड़कों पर दोपहर बाद से जाम की स्थिति देखी गयी. खास कर मुख्य बाजार खलीफाबाग चौक से स्टेशन चौक तक देर शाम जाम की स्थिति देखी गयी. जबकि उल्टा पुल से लेकर बाल्टी कारखाना तक दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी. डिक्शन मोड़ के पास बसों पर पैसेंजरों को चढ़ाने उतारने को लेकर भी जाम की स्थिति बनी, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी. तिलकामांझी से मनाली चौक आने वाली सड़क पर भी दोपहर बाद से देर शाम तक कई बार वाहनों को रैंगते देखा गया. ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न सड़कों पर जाम को हटाने के लिए प्रयास किया जाता रहा, लेकिन जाम लगता रहा. शहर के लोगों ने बताया कि एक पूजा से पांच पूजा तक शहर में बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए निकलते हैं, लेकिन पुलिस के पास भीड़ से निपटने के लिए कोई प्लान नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >