Bhagalpur News: स्कूल में ऑफिस का ताला तोड़ कर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के महाराज उच्च विद्यालय सादीपुर में कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की गयी.

प्रतिनिधि, पीरपैंती

थाना क्षेत्र के महाराज उच्च विद्यालय सादीपुर में कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की गयी. प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस को दिये आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ऑफिस से पंखा-02, टेबुल पंखा 01, समरसेबल मोटर सेट एवं अलमारी में रखा प्रयोगशाला का अन्य कई सामान चोरी कर ली गयी.

साथ ही कागज, रजिस्टर आदि उलट-पुलट कर दिया गया. इसकी जानकारी सुबह विद्यालय के बच्चों द्वारा फोन पर प्राप्त हुई. सूचना पाकर पीरपैंती थाना थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में विद्यालय पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सरपंच संघ के अध्यक्ष बरुण गोस्वामी, जदयू नेता गोपाल कुमार सिन्हा, फणिकांत सिन्हा, मोनू, सूरज,अनिल, रिंटू सहित अन्य लोगों ने घटना की निंदा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >