Bhagalpur Weather. 24 घंटे के उमस के बाद मौसम फिर हुआ सुहाना, गरज के साथ हुई बारिश

भागलपुर केमौसम का हाल.

– अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस शनिवार को ऊमस व गर्मी से परेशान लोगों को रविवार की सुबह राहत मिली. आसमान में काले बादल छाये रहे और गरज के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, शनिवार के पहले कुछ दिनों तक लगातार बारिश वाला मौसम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण 25 जून तक दक्षिण बिहार के सभी जिलों में मेघाच्छादन, एक या दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. इधर, रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत तथा दोपहर में 35-40 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में 15-20 किमी प्रति घंटा की रप्तार से पूर्वानुमान अवधि में पूरबा हवा चलने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा की अच्छी संभावना को देखते हुए किसान खेतों में मेड़ों को मजबूत बनाने का कार्य करें. धान की बीजस्थली में जो बिचड़े 10 से 15 दिनो के हो गये हो, खर-पतवार निकाल कर तथा प्रति एक हजार वर्ग मीटर बीजस्थली के लिए पांच किलो अमोनियम सल्फेट अथवा 2 किलो यूरिया का उपरिवेशन करें. वर्षा जल का उपयोग कर रोपनी के कार्य में प्राथमिकता दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >