Bhagalpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने पहले पिकअप फिर फौजी गाड़ी में मारी टक्कर, भाग निकला

झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर बस स्टैंड के समीप एनएच-31 की घटना

= झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर बस स्टैंड के समीप एनएच-31 की घटना

प्रतिनिधि, बिहपुर

झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर बस स्टैंड के समीप एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह 8 बजे पटना से पूर्णिया जा रहे आइसक्रीम लदे पिकअप में तेज रफ्तार ट्रक संख्या बीआर 10 ई 2747 ने ओवरटेक कर आगे निकलने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बगल से धक्का मार दिया. इसके बाद सामने से आ रहे फौजी वाहन (ट्रक) में सामने से धक्का मार दिया. फौजी वाहन पर एक दर्जन से अधिक जवान सवार थे. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पिकअप चालक वैशाली जिला के गोरौल थाना क्षेत्र के हसनपुर गंगटी निवासी दीपक कुमार पिता रामराजी राय को दाएं हाथ में आंशिक चोट आई. जबकि धक्का लगने के बाद पिकअप औऱ फौजी वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ. बताया गया कि उक्त ट्रक पर किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी का समान लदा था. ट्रक को पकड़ कर सड़क किनारे लगाया गया जहां स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक को पहचानने के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला. मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और काफी दूर तक ट्रक का पीछा भी किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर नवगछिया की ओर भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >