आंधी-तूफान ने थाम दी फरक्का एक्सप्रेस की रफ्तार, 3 घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Bhagalpur News : तेज आंधी और बारिश ने सिर्फ शहर की बिजली व्यवस्था ही नहीं बिगाड़ी, बल्कि रेलवे परिचालन भी प्रभावित हो गया. फरक्का एक्सप्रेस करीब तीन घंटे तक सबौर और लैला स्टेशन के बीच फंसी रही.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर में सोमवार देर रात आये भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवा और बारिश के कारण फरक्का एक्सप्रेस को सबौर और लैला स्टेशन के बीच करीब तीन घंटे तक रोकना पड़ा. वहीं शहर में स्मार्ट सिटी की सोलर लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं और बिजली-पानी की व्यवस्था भी चरमरा गई.

स्मार्ट सिटी की सोलर लाइटों को भारी नुकसान

भीषण आंधी के कारण शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगाए गए करीब 40 सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए. कई जगहों पर सोलर लाइट के पोल गिर गए, जबकि कई लाइटों पर पेड़ गिरने से सिस्टम पूरी तरह खराब हो गया. मंगलवार सुबह स्मार्ट सिटी की टीम ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू किया.

बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में ब्लैकआउट

तेज आंधी के कारण शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. कई जगह बिजली के पोल गिर गए और पेड़ों के टूटकर गिरने से बिजली के तार झूलते नजर आए. रातभर कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी.

जलापूर्ति सेवा भी हुई प्रभावित

बिजली नहीं रहने का असर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा. मोटर और पंप बंद रहने से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई ठप हो गई. सुबह लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी. कई इलाकों में लोग बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की तलाश करते दिखे.

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

आंधी के बाद नगर निगम, बिजली विभाग और स्मार्ट सिटी की टीमों ने क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण शुरू कर दिया है. गिरे पेड़ों को हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का काम जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

बरारी वाटर वर्क्स से शहर के 18 वार्डों में पानी बंद

आंधी आने से शहर के 18 वार्डों में पानी की सप्लाई हाेती है वह बंद है. जिसके कारण 18 वार्डों में पानी के लिए हाहाकार मचा गया है. सुबह से पानी के इंतजार में लोग बैठे हैं. वहीं बिना सप्लाई के अपने समरसेबल लगा के अपने घर में पानी की टंकी भरने वाले लोग बिजली नहीं रहने के कारण पानी नहीं आ रहा है. बिजली विभाग में सबेरे से बिजली को लेकर अपडेट कर रहे थे. कई लोग बीस लीटर वाला बोतल बंद पानी लेकर घर का काम चला रहे थे. बहुत लाेग पानी के कारण गंगा में जाकर स्नान करेंगे.

बिजली नहीं रहने से डीटीओ कार्यालय में काम बंद

बिजली नहीं रहने के कारण मंगलवार को दस बजे से जिला परिवहन कार्यालय में पूरी तरह काम बंद है. जरनेटर भी बंद है. जिससे कार्यालय में एक बल्ब तक नहीं जल रहा है. सभी कंप्यूटर बंद हैं, जिससे कोई भी काम नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >