Bhagalpur News: घर में चोरी की नीयत पहुंचा चोर पकड़ाया

सुंदरवन इलाके में बुधवार तड़के चोरी करने गया एक आरोपित घरवालों के जगने पर भाग गया लेकिन भागने के दौरान अफरा-तफरी में वह मौके से अपनी बाइक लेकर नहीं भाग सका.

संवाददाता, भागलपुर

सुंदरवन इलाके में बुधवार तड़के चोरी करने गया एक आरोपित घरवालों के जगने पर भाग गया लेकिन भागने के दौरान अफरा-तफरी में वह मौके से अपनी बाइक लेकर नहीं भाग सका. बाइक के आधार पर बरारी पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसको कुप्पाघाट स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़ा गया आरोपित सुजीत कुमार मूल रूप से नवगछिया के तेतरी का रहने वाला है. उसके पास से चोरी का सात मोबाइल और एलईडी टीबी बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों कदवा और ईस्माइलपुर इलाके में चोरी की घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपी मोबाइल चोरी कर उसमें सिम डाल कर यूपीआइ से भी पैसा मंगवाता था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बरारी थानेदार ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >