bhagalpur news. गणतंत्र दिवस परेड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने टीम पटना रवाना

टीएमबीयू से गणतंत्र दिवस परेड की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 17 सदस्यीय दल देर रात 11 सितंबर को पटना रवाना हुआ

टीएमबीयू से गणतंत्र दिवस परेड की राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 17 सदस्यीय दल देर रात 11 सितंबर को पटना रवाना हुआ. यह चयन प्रक्रिया 12 सितंबर को मगध महिला कॉलेज पटना में होगी. एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय पटना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय को 16 वालंटियर और एक कार्यक्रम पदाधिकारी का आवंटन किया गया है. प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के निर्देशानुसार यह दल पटना गया है.

इरशाद अली कर रहे नेतृत्व

दल का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी मो डाॅ इरशाद अली कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के चयनित स्वयंसेवकों में श्रुति दिशा (बीएन कॉलेज), समीक्षा रानी (एसएम कॉलेज), मुस्कान कुमारी (तारड़ कॉलेज), तरन्नुम खातून (एसएम कॉलेज), पूजा कुमारी (एसएसवी कॉलेज), दुर्गा मिश्रा (एमएएम कॉलेज), मोनी कुमारी (एसएम कॉलेज), निधि प्रिया (टीएनबी कॉलेज), आयुष यादव (टीएनबी कॉलेज), दिवाकर कुमार (जीबी कॉलेज नवगछिया), सूरज कुमार (पीबीटीटी कॉलेज), मिथिलेश कुमार (टीएनबी कॉलेज), निक्की आनंद (टीएनबी कॉलेज), अमन शुक्ला (बीएन कॉलेज), सानू मिश्रा (बी कॉलेज) और आदित्य कुमार (टीएनबी कॉलेज) शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >