bhagalpur news. रजिस्ट्रार के साथ बैठक में एक स्वर में कर्मियों ने कहा, सभी ड्रेस कोड में दिखेंगे

टीएमबीयू में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी वर्तमान ड्रेस कोड में नहीं आ रहे थे. इसे लेकर विवि प्रशासन सख्ती बरतने जाने की बात कही थी

टीएमबीयू में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी वर्तमान ड्रेस कोड में नहीं आ रहे थे. इसे लेकर विवि प्रशासन सख्ती बरतने जाने की बात कही थी. इस बाबत शुक्रवार को कुछ ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ड्रेस कोड व्हाइट शर्ट व पेंट में आये थे. दूसरी तरफ रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने ड्रेस कोड को लेकर सभी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी व संघ के अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में शुक्रवार को ही बैठक की. कर्मचारियों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया कि चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ड्रेस कोड में ही दिखेंगे. बैठक में रजिस्ट्रार ने सभी कर्मचारियों से कहा कि प्रतिदिन ड्रेस कोड में आये. इसका पालन अनिवार्य रूप से करे. विवि प्रशासन से बात कर आपलोगों को ड्रेस कोड के तहत पांच-पांच हजार रुपये दिये गये थे. जब राशि मिल चुकी है, तो ड्रेस कोड में ही आये. दरअसल, शुक्रवार को प्रभात खबर में ड्रेस कोड में नहीं आने पर टीएमबीयू कर्मचारियों का कटेगा वेतन की हेडिंग से प्रमुखता से खबर छपी थी. उसी दिन रजिस्ट्रार ने मामले को लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के साथ बैठक की. ड्रेस कोर्ड का पालन करने के लिए कहा था. कहा कि किसी प्रकार की कोताही बरतने पर सिंडिकेट में लिये गये निर्णय के आधार पर एक दिन का वेतन कटौती की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >