bhagalpur news. हाइवा फंसा, पांच घंटे जाम से थमा सुलतानगंज-देवघर मार्ग

सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर शिवनंदनपुर के आगे बाबा चौक (मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन) के समीप गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई

सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर शिवनंदनपुर के आगे बाबा चौक (मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन) के समीप गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क चौड़ीकरण के दौरान उखड़ी सड़क में एक बड़ा मालवाहक हाइवा बीच रास्ते में ही फंस गया. हाइवा के फंसते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ ही देर में स्थिति भीषण जाम में बदल गई. इस दौरान गंगा स्नान कर देवघर जा रहे श्रद्धालु और आम यात्री भी घंटों तक सड़क पर फंसे रहे. जाम की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आइपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सयाम रजा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल यातायात नियंत्रित करने और फंसे वाहन को हटाने का प्रयास शुरू किया. पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ट्रक को जेसीबी से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया. सड़क की खराब स्थिति और वाहनों की भारी भीड़ के कारण राहत कार्य में कठिनाई आई. करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से हाइवा को हटाया गया, जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात सामान्य हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >