bhagalpur news. पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आज होगी जारी, कार्यक्रम का प्रसारण बीएयू में होगा

दो अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 20वीं किस्त की राशि जारी होगी.

दो अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 20वीं किस्त की राशि जारी होगी. इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में पूरे देश में आयोजित हो रहा है. इसका प्रसारण बीएयू के मुख्य सभागार में सुबह 10:00 बजे से प्रसारण किया जायेगा. इस अवसर पर किसान, वैज्ञानिक, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. कार्यक्रम में भागलपुर के सांसद अजय मंडल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ संवाद तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का वर्चुअल संवाद भी होगा. कुलपति डॉ डीआर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ने भारत के करोड़ों किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता प्रदान की है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >