bhagalpur news. एसएम कॉलेज की प्राचार्या ने समस्याओं का किया त्वरित निवारण

एसएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ निशा झा ने शुक्रवार को स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी, स्वच्छता कमेटी और स्पोर्ट्स कमेटी की बैठक कर छात्राओं के हित में कई निर्णय लिए

एसएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ निशा झा ने शुक्रवार को स्टूडेंट ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी, स्वच्छता कमेटी और स्पोर्ट्स कमेटी की बैठक कर छात्राओं के हित में कई निर्णय लिए. छात्र शिकायत निवारण समिति ने कैंटीन में दो उच्च क्षमता वॉटर प्यूरिफायर लगाने, प्याऊ की मरम्मत व साफ-सफाई कराने तथा ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल पर बाथरूम की व्यवस्था करने का निर्णय लिया. महाविद्यालय में छात्राओं से संबंधित सूचना प्रसारण हेतु बड़ा नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा. कक्षाओं में खराब पंखों की मरम्मत, पर्याप्त रोशनी तथा अधिक संख्या वाले क्लासरूम के लिए माइक व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि लेक्चर स्पष्ट सुनाई दें. स्टूडेंट्स ग्रिवांस समिति सहित सभी हाल ही में गठित समितियों की बैठक नियमित रूप से हर महीने आयोजित की जाएगी और शिकायत पेटिका में प्राप्त आवेदनों का निपटारा वहां किया जायेगा. स्पोर्ट्स कमेटी ने खेलकूद को बढ़ावा देने, इंडोर व आउटडोर गेम का नियमित आयोजन कराने तथा छात्राओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया. बैठक में स्टूडेंट्स ग्रिवांस समिति के सदस्य डॉ कुमार प्रभात चंद्रा, डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ सुमित कुमार, डॉ कुमारी प्रेम लता, डॉ भूमिका और डॉ सारिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >