bhagalpur news. टीएमबीयू में हुई मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को अबतक नहीं मिला

टीएमबीयू में 24 व 25 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) व छात्र राजद के बीच हुई मारपीट मामले में विवि प्रशासन ने विवि थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा पाया है

टीएमबीयू में 24 व 25 सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) व छात्र राजद के बीच हुई मारपीट मामले में विवि प्रशासन ने विवि थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा पाया है. करीब एक सप्ताह पहले विवि थाना के जांचकर्ता ने फुटेज उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को पत्र लिखा था. विवि सूत्रों के अनुसार परीक्षा विभाग के परीक्षा नियंत्रक कक्ष सहित सभी शाखा में सीसीटीवी कैमरा लगा है. 24 सितंबर को परीक्षा नियंत्रक कक्ष में ही अभाविप व छात्र राजद के बीच मारपीट की घटना घटी थी. सारा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद है. विवि अंदरखाना की मानें, तो सीसीटीवी फुटेज गायब है. यहां तक की विवि के ग्राउंड फ्लोर में लगा कैमरा बंद था. ऐसे में घटना से संबंधित फुटेज पर भी सवाल उठने लगा है.

उधर, विवि थाना की पुलिस द्वारा रजिस्ट्रार को दिये पत्र में कहा गया कि घटना की जांच के लिए विवि में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का फुटेज उपलब्ध कराया जाये, ताकि आरोपितों के खिलाफ सबूतों को जांच का हिस्सा बनाया जा सके. इस बाबत रजिस्ट्रार प्रो पूर्वे ने मामले को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को जानकारी दी है. साथ ही उन्हें पुलिस के पत्र से अवगत कराया है, ताकि पुलिस को समय से फुटेज उपलब्ध कराया जा सके. इस संबंध में रजिस्ट्रार से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >