bhagalpur news. मूल प्रमाण पत्र मांगने पर प्रधानाध्यापक ने छात्रों को दी धमकी, कहा- अभी हेकड़ी निकाल देंगे

सन्हौला प्रखंड के इंटर स्तरीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलवारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

भागलपुर सन्हौला प्रखंड के इंटर स्तरीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलवारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें छात्र कहा रहा है कि सर हमको मूल प्रमाण पत्र चाहिए. प्रधानाध्यापक बोले नहीं है. छात्र ने कहा, सर जब हम लोग यहां से पास किये हैं, तो मूल प्रमाण पत्र भी तो यहीं से लेंगे ना. इसपर प्रधानाध्यापक ने धमकी देते हुए कहा, तुम लोग समझ रहे हो या नहीं, अभी तुम लोगों की हेकड़ी निकाल देंगे. प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इंटरनेट मीडिया पर एक व्यक्ति ने अपने नाम से वीडियो को पोस्ट किया है. इसमें लिखा है कि पिछले दिनों 15-20 दिनों से रोजाना 2022 में 10वीं पास विद्यार्थी मूल प्रमाण पत्र लेने के लिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रधानाध्यापक द्वारा भगा दिया जा रहा है. उनके द्वारा कहा जा रहा है कि 2022 का मूल प्रमाण पत्र कार्यालय में नहीं है. वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि जब बच्चों द्वारा यह कहा जा रहा है कि तीन साल के बाद मूल प्रमाण पत्र के लिए स्कूल जाते हैं. इस बाबत प्रधानाध्यापक श्यामा नंदन सिंह ने कहा कि सस्पेंड हुए प्रधानाध्यापक शीला कुमारी द्वारा 2022 के मैट्रिक पास बच्चों का मूल प्रमाण पत्र नहीं मिला है. बताया कि शीला कुमारी के सस्पेंड होने के बाद हेडमास्टर होने के नाते प्रभार लिया था, लेकिन कई बार बोलने के बावजूद भी सभी चीजों का प्रभार नहीं दिया है. विभाग के दबाव में 14 अप्रैल को कुछ कागजात दिया गया, लेकिन 2022 के मूल प्रमाण पत्र नहीं मिला. बताया कि पांच से छह बच्चों के बीच वितरण किया गया है. इसकी पूरी जानकारी जिला शिक्षा विभाग को पत्र भेज कर जानकारी दी जा चुकी है. दूसरी तरफ इसी स्कूल एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक के कार को एक महिला साफ कर रही है. वीडियो में बताया गया है कि जो महिला कार साफ कर रही है वह स्कूल की रसोइया है. मामले में प्रधानाध्यापक श्याम नंदन सिंह ने कहा कि यह झूठा है. मेरी गाड़ी को कोई साफ नहीं करता है. यह साजिश है. इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >