भागलपुर व खगड़िया डीएम केला फसल क्षति की रिपोर्ट दें : सम्राट

सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भागलपुर व खगड़िया जिले के केला उपजाने वाले किसानों ने दूरभाष पर सूचना दी कि भागलपुर व खगड़िया में हाल के दिनों में भारी बारिश और तेज आंधी से केले की फसल की व्यापक क्षति हुई है. इससे यहां के केला किसानों की आर्थिक स्थिति पर कुप्रभाव पड़ा है.

सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भागलपुर व खगड़िया जिले के केला उपजाने वाले किसानों ने दूरभाष पर सूचना दी कि भागलपुर व खगड़िया में हाल के दिनों में भारी बारिश और तेज आंधी से केले की फसल की व्यापक क्षति हुई है. इससे यहां के केला किसानों की आर्थिक स्थिति पर कुप्रभाव पड़ा है. उपमुख्यमंत्री ने तत्काल भागलपुर व खगड़िया के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोनों जिलों में टीम गठित कर फसल क्षति का आकलन करें और फसल क्षति की विस्तृत आकलन रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध करायें, ताकि पीड़ित किसानों को हुई क्षति की भरपाई की जा सके. श्री चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री इस फसल की क्षति से अत्यधिक चिंतित हैं. क्षति रिपोर्ट प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जायेगा और राहत संबंधी निर्देश विभाग को दिया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >