Bhagalpur News भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट :
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को विभाग के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक सुधारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. विभाग के अध्यक्ष डॉ इकबाल अहमद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभाग के भविष्य को लेकर कई बड़े निर्णय लिये गये.विभागीय विकास के लिए बनी विस्तृत योजना
बैठक में विभाग के शिक्षण, शोध और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. डॉ अहमद ने बताया कि इन योजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ शोध (Research) को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प लिया गया.डिजिटल होगा विभाग, बनेगा एल्युमिनाई नेटवर्क
गर्ल्स कॉमन रूम और सेमिनार हॉल को जल्द से जल्द कंप्यूटराइज्ड किया जायेगा. विभाग के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए ”जंतु विज्ञान विभाग एल्युमिनाई समूह” का आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा. विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के डाटा का विधिवत डॉक्यूमेंटेशन किया जायेगा. विभाग के उद्यान (Garden) को विकसित और व्यवस्थित किया जायेगा.
