Bhagalpur news सरस्वती पूजा को प्रतिमा दर्शन को उमड़ी भीड़

सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया.

सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया. पहले दिन अपेक्षाकृत कम संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जबकि रविवार को काफी संख्या में प्रतिमाओं के विसर्जन की संभावना है. इसे लेकर विभिन्न पूजा समितियों और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गयी है. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. सरस्वती पूजा पर प्रखंड के कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूजा पंडालों और शैक्षणिक संस्थानों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ. पूजा के दौरान युवाओं को पूरे उत्साह के साथ मां सरस्वती की जयकारा लगाते देखा गया. प्रतिमा दर्शन को लेकर सत्संग गली, ध्वजागली, असियाचक, आदर्शनगर सहित अन्य इलाकों में लोगों की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु विभिन्न पंडालों में स्थापित आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर शाम तक घूमते नजर आये. पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा. विसर्जन में डीजे पर रोक लगने से सामान्य गाजे-बाजे और जयघोष के साथ प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों और नदी घाटों पर ले जाकर विधिवत विसर्जित किया जायेगा.

पीरपैंती में खेलकूद और क्विज प्रतियोगिता आयोजित

पीरपैंती प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कमलचक के खेल मैदान पर खेलकूद, क्विज व टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित की गयी. सरस्वती पूजा कमेटी कमलचक के नेतृत्व में यह कार्यक्रम लोकल स्तर पर प्रतिभाओं को तलाशने की एक कोशिश और एक नई उम्मीद में क्रियान्वित किया गया. कक्षा एक से पांच के बच्चों का 100 मीटर दौड़, वहीं कक्षा छह से आठ का 200 मीटर का दौड़ संपन्न कराया गया. क्विज के माध्यम से बच्चों में प्रतियोगी भावनाओं के इजाफा करने का प्रयास कमेटी के द्वारा किया गया. लड़के और लड़कियों की अच्छी खासी सहभागिता इस स्तर पर रही. कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस तरह का आयोजन आगे भी किया जाएगा. कोषाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों से ही प्रतिभाओं को तलाश करने से आगे भारत को ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना बिहार के राज्य स्तर से लेकर ओलंपिक स्तर तक खिलाड़ियों की खोज लगातार आगे भी जारी रहेगी. मनोकामना संस्कार मंडपम के निदेशक इंद्रजीत मिश्र ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर के टैलेंट को ऊपरी स्तर पर देखने से उनकी काबिलियत का पता चलता है. मौके पर कृष्ण कुमार, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >