bhagalpur news. टीएनबी कॉलेजिएट के पास डीप बोरिंग में खराबी ठीक कर निगम ने बहाल की जलापूर्ति व्यवस्था

टीएनबी कॉलेजिएट स्थित नगर निगम के डीप बोरिंग में बुधवार देर रात अचानक जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो गयी

टीएनबी कॉलेजिएट स्थित नगर निगम के डीप बोरिंग में बुधवार देर रात अचानक जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो गयी. पानी की आपूर्ति रुकने से आसपास के क्षेत्रों में अस्थायी रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

स्थिति की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह नगर निगम के जलकल शाखा की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और पूरे सिस्टम की जांच शुरू की. टीम ने बोरिंग और उससे जुड़े मोटर की तकनीकी जांच की, जिसमें पाया गया कि बोरिंग में लगा मोटर खराब हो गया था, जिसके कारण जलापूर्ति ठप हो गयी थी.

तकनीकी खराबी की पुष्टि के बाद नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब मोटर को हटाकर नया मोटर लगाने का निर्णय लिया. मरम्मत कार्य दिनभर जारी रहा और टीम ने शाम तक नयी मोटर स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को दोबारा सुचारू कर दिया.

नगर निगम अधिकारी के अनुसार समय पर की गयी मरम्मत से बड़ी जल संकट की स्थिति टल गयी. साथ ही आगे में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए नियमित जांच और मेंटेनेंस को और अधिक सख्त करने पर जोर दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >