bhagalpur news. एसएम कॉलेज सेंटर से एक परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका साथ लेकर गया

एसएम कॉलेज सेंटर पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा में मंगलवार को दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका साथ लेकर चला गया

एसएम कॉलेज सेंटर पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा में मंगलवार को दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका साथ लेकर चला गया. मामला प्रकाश में आने के बाद कॉलेज में हड़कंप मंच गया. मामला उस समय सामने आया, जब क्लास रूम के परीक्षार्थियों के अनुसार उत्तरपुस्तिका का मिलान किया जा रहा था. तभी एक उत्तरपुस्तिका कम मिला. मामला प्रकाश में आने के बाद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से अविलंब उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज की छात्रा संपर्क करने का निर्देश दिया. इस बाबत परीक्षा विभाग के सहायक परीक्षा नियंत्रक दीपक वर्मा ने छात्रा से संपर्क कर काॅलेज बुलाया. छात्रा ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भूलवश कॉपी उनके बैग में रखा गया था. छात्रा ने कॉपी वापस कर दिया. ऐसे में परीक्षा नियमानुसार छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >