Bhagalpur News. कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा बजट : चेंबर

बजट पर चेंबर में चर्चा.

इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में बिहार बजट को लेकर बैठक आयोजित इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में बिहार बजट को लेकर चेंबर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. बिहार बजट 2026-27 पर चर्चा हुई. सदस्यों ने विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया. उनका कहना था कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. बताया गया कि इस वर्ष बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है. चैंबर अध्यक्ष शरद कुमार सलारपुरिया ने चर्चा के दौरान कहा कि वैश्विक टैरिफ और ट्रेड वॉर के दौर में भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति उभरकर सामने आयी है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है. चेंबर महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक घर की एक महिला को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा. सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगा और राजकोषीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से बिहार का विकास तेज होगा. साथ ही केंद्र सरकार के सहयोग से आने वाले वर्षों में बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा. बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष अनिल कुमार कड़ेल, सचिव प्रदीप कुमार जैन, सह-कोषाध्यक्ष रोहन शाह, सदस्य गौरव बंसल, सीए नीलेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >