Bhagalpur news गंगा से मिला किशोर का शव, मचा कोहराम

गंगा स्नान कर बाबाधाम जाने के लिए अपने भाई व मित्र के साथ आये किशोर का शव गुरुवार को तीन दिन बाद बरामद किया गया.

गंगा स्नान कर बाबाधाम जाने के लिए अपने भाई व मित्र के साथ आये किशोर का शव गुरुवार को तीन दिन बाद बरामद किया गया. सोमवार को स्नान के दौरान किशोर गंगा की तेज धारा में डूब गया था, जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश जारी थी. नाविक शंकर महलदार ने बताया कि खोजबीन में गंगापुर दियारा क्षेत्र में शव देखा और इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों ने शव की पहचान की. किशोर की पहचान आदर्श शर्मा (16), पिता रितेश ठाकुर, टुमरिया मोहल्ला, रक्सौल थाना, जिला मोतिहारी के रूप में हुई है. शव गंगापुर दियारा से बरामद किया गया. प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि किसी मछुआरे ने दिन के लगभग ढाई बजे शव होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस पदाधिकारी जवान के साथ पहुंचे. परिजनों के शव की पहचान करने के बाद शव को कब्जे में लेकर शाम में पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है. एफएसएल टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाया. मृतक तीन भाई में दूसरे स्थान पर था. इस वर्ष ही दशम की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया था. पिता फुड ग्रेन का काम करते हैं. दसवीं बोर्ड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद बाबाधाम जाने सुलतानगंज आया था.

सीएम से सनोखर को प्रखंड बनाने की मांग

सन्हौला तैलोधा पंचायत तैलोधा गांव के भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता कौशल किशोर मिश्रा ने गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. सनोखर को प्रखंड बनाने की मांग क़ी. मुलाकात के दौरान उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और राज्य में एक नया विकास मॉडल स्थापित होगा. मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने बिहार के उज्ज्वल भविष्य और सतत विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर प्रगति की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >