bhagalpur news. तेज धूप के कारण तापमान 40 डिग्री के करीब

जिले में हीटवेव या लू का असर अब दिखने लगा है. तेज धूप के कारण तापमान 40 डिग्री की ओर बढ़ता जा रहा है

भागलपुर जिले में हीटवेव या लू का असर अब दिखने लगा है. तेज धूप के कारण तापमान 40 डिग्री की ओर बढ़ता जा रहा है. घर से बाहर निकले लोगों का शरीर धूप में जल रहा है. वहीं घरों में बैठे लोग भी गर्मी व उमस से परेशान है. छत पर रखी टंकियों का पानी धूप से गर्म हो रहा है. नलों से गर्म पानी निकलने लगा है. बुधवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा. गर्मी के कारण हवा में नमी की मात्रा घट कर सुबह में 72 व दोपहर में 32 प्रतिशत रही. 3.1 किमी/घंटा की गति पूर्वा हवा चलती रही.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल तक जिले में तेज धूप के कारण हीटवेव या लू चलने की आशंका है. इस दौरान दिन व रात दोनों समय भीषण गर्मी व उमस रहेगी. आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा. इस अवधि में अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है. हालांकि 27 अप्रैल से आसमान में बादल छाये रहेंगे. वहीं 28 व 29 अप्रैल को बारिश की संभावना है.

गेहूं कटाई के बाद खेत की जुतायी करें किसान : बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान अपने खेतों में खरपतवार रोग एवं कीट नियंत्रण के लिए ग्रीष्मकालीन जुताई करें. रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर खेत को खुला छोड़ दें. तेज धूप मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे, प्यूपा एवं घास के बीजों को नष्ट कर दें. बसंतकालीन मक्का, पिछात बोयी गयी रबी मक्का, प्याज, सब्जियों की फसल एवं चारा फसलों में सिंचाई शाम के समय में करें. सिंचाई करते समय हवा की गति कम हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >