गंगा में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

गंगा में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत

कहलगांव. अंतीचक थाना क्षेत्र तोफिल दियारा गंगा घाट में शनिवार की दोपहर स्नान करने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक किशोर की पहचान चंडीपुर पहाड़िया टोला के मनोज पहाड़िया का पुत्र ललन पहाड़िया (13) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार मृतक ललन अपने चाचा-चाची के साथ नंदगोला गांव में मकई का भुट्टा छीलने गया था. भीषण गर्मी से एक और बच्चे के साथ तोफिल दियारा गंगा घाट पहुंच कर स्नान करने लगा. स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में जाने से डूबने से मौत हो गयी. साथ गये किशोर के डूबने की बात कहने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण गोताखोर पहुंचे. एक घंटे में किशोर के शव को बरामद कर लिया. सूचना पर पहुंची अंतिचक थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >