bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में शिक्षकों ने बैठक कर जताया विरोध

टीएनबी कॉलेज में शिक्षकों ने आपात बैठक कर कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी एक पत्र को लेकर विरोध दर्ज कराया

टीएनबी कॉलेज में शिक्षकों ने आपात बैठक कर कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी एक पत्र को लेकर विरोध दर्ज कराया. कॉलेज प्रशासन की तरफ से शिक्षकों के लिए सुबह 10 से शाम चार बजे तक कॉलेज रहने के लि�� पत्र जारी किया गया है. इसकी अधिसूचना भी जारी की गयी है. इस बाबत शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराते हुए पत्र को अविलंब विलुप्त करने की मांग की. कॉलेज सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर शिक्षकों का एक शिष्टमंडल प्राचार्य डॉ दीपो महतो से उनके चैंबर में मिला. पत्र विलुप्त करने के लिए प्राचार्य को आवेदन भी सौंपा. प्राचार्य ने बताया कि शिक्षक संघ द्वारा आवेदन देकर निर्धारित समय में सुधार की मांग की गयी. इसे लेकर विवि से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दरअसल, बीते सोमवार को विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने टीएनबी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था. इसमें दस कर्मचारी सहित एक शिक्षक के समय से नहीं आने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ शोकॉज किया गया था. साथ ही प्रभारी कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया था कि समय से सभी लोग कॉलेज आये. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सुबह दस से शाम चार बजे तक रहने का पत्र जारी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >