bhagalpur news. एपीके फाइल भेज सन्हौला निवासी शिक्षक से 4.74 लाख की ठगी

एपीके फाइल भेज कर साइबर बदमाशों ने सन्हौला के महेशपुर निवासी निजी शिक्षक अमितेश कुमार से 4.74 लाख की ठगी कर ली है

एपीके फाइल भेज कर साइबर बदमाशों ने सन्हौला के महेशपुर निवासी निजी शिक्षक अमितेश कुमार से 4.74 लाख की ठगी कर ली है. पीड़ित शिक्षक ने घटना की बाबत साइबर थाने में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करायी है और टॉप फ्री नंबर 1930 पर भी शिकायत की है. शिक्षक ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर चालान कट जाने का मैसेज गया. मैसेज एक एपीके फाइल का था. उसके द्वारा उक्त फाइल को खोले जाने के बाद उसके दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से निकासी कर ली गयी. पीड़ित ने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से की गयी अलग-अलग निकासी से ऑन लाइन देश के दूसरे शहरों में ऑनलाइन खरीददारी की गयी है. साइबर बदमाश लगातार दो दिनों तक उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे की निकासी करता था. जब उसने मोबाइल से सिम को निकल दिया तभी अवैध ट्रांजेक्शन बंद हुआ. पीड़ित शिक्षक ने बताया कि उसने अपना दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया है. साइबर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए स्थानांतरित रकम वाले खातों की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >