Bhagalpur news पीएचसी में टीबी मरीजों को मिला पोषण सहायता

नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित 17 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया.

नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित 17 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया. यह वितरण एनटीपीसी के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण सहायता उपलब्ध कराना है. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ पिंकेश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ बीदास, बीएचएम अनुरिमा कुमारी, बीसीएम सुमित कुमार, एसटीएलएस शंकर कुमार सिंह, एसटीएस, बी एंड एमएनई तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गयी कि चिह्नित सभी टीबी मरीजों को लगातार छह महीने तक नियमित रूप से फूड बास्केट उपलब्ध कराया जायेगा. इससे मरीजों को आवश्यक पोषण मिलेगा, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और वह दवाओं के प्रभाव से शीघ्र स्वस्थ हो सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि टीबी के सफल इलाज में दवा के साथ संतुलित आहार की अहम भूमिका होती है. एनटीपीसी ने कुल 500 टीबी मरीजों को गोद लिया है, जिन्हें पोषण एवं उपचार संबंधी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. एनटीपीसी की यह पहल राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को दवा नियमित रूप से लेने, स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर जांच कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता से ही टीबी जैसी बीमारी पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है.

फूड पैकेट का वितरण

शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहकुंड में एनटीपीसी कहलगांव की ओर से गोद लिये गये यक्ष्मा मरीजों में फूड पैकेट का वितरण किया गया. फूड पैकेट का वितरण डॉ खुस्तर आजमी, बीसीएम राकेश कुमार सिंह, रजत कुमार सिंह व सौरभ सुमन ने संयुक्त रूप से 15 टीवी मरीजों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >