Bhagalpur News. शिक्षित और जागरूक मतदाता समाज में बदलाव का वाहक बन सकता है : डीडीसी

एसएम कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम.

एसएम कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करना व लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था.

मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने छात्राओं को मतदान की संवैधानिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक मतदाता समाज में बदलाव का वाहक बन सकता है. देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. यह अधिकार केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. उन्होंने पहली बार मतदान करने जा रही छात्राओं को विशेष रूप से कहा कि वे स्वयं को भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में देखे. अपने मत से योग्य जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें. साथ ही छात्राओं से आग्रह किया कि अपने परिवार और समुदाय को भी मतदान के प्रति जागरूक करें.

इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के महत्व को बताया. कॉलेज परिसर में एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी. इसमें पहले मतदान, फिर जलपान, एक वोट – एक जिम्मेदारी जैसे नारों के माध्यम से छात्राओं ने मतदाता जागरूकता का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया. सभी प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी. छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी. कार्यक्रम को नगर आयुक्त शुभम कुमार ने भी संबोधित किया. वहीं, आगत अतिथियों का स्वागत कॉलेज की प्राचार्या प्रो निशा झा ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >