आवास योजना के तहत लाभ पानेवाले परिवारों के लिए राहत और सतर्कता दोनों की खबर है. जिले में लाभार्थियों के चयन को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तीन स्तरीय सर्वेक्षण प्रक्रिया अपनायी जा रही है. इस कड़ी जांच के बाद ही पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की राशि भेजी जायेगी. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नयी सूची में जिले के कुल दो लाख 83 हजार लाभार्थियों का सर्वेक्षण किया गया था. हालांकि, दूसरे चरण की जांच के बाद विभाग को बड़ा झटका लगा है. कुल आवेदकों में से एक लाख 40 हजार 559 लाभार्थियों के कागजातों में भारी कमी पायी गयी है. इन कमियों के कारण फिलहाल इनके आवेदनों पर संशय बना हुआ है. तीन चरणों की सख्त फिल्टर प्रक्रिया योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को मिले, इसके लिए प्रशासन ने जांच के तीन घेरे तैयार किये हैं. पहले चरण में सबसे पहले पंचायत रोजगार सेवक और आवास सेवकों ने सर्वे किया. साथ ही आम जनता ने खुद भी ऑनलाइन आवेदन के जरिए अपना नाम सूची में दर्ज कराया. दूसरे चरण में राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक और पंचायत सचिवों ने मिलकर डेटा को क्रॉस चेक किया. इसी स्तर पर पता चला कि लगभग आधे आवेदकों के दस्तावेज अधूरे या त्रुटिपूर्ण हैं. तीसरे व अंतिम चरण में प्रखंड स्तर के अधिकारी मैदान में हैं, जो बचे हुए आवेदनों का बारीकी से सत्यापन कर रहे हैं. मार्च क्लोजिंग तक का मिला समय विभागीय निर्देशों के अनुसार, इस फाइनल सर्वे को पूरा करने की समय सीमा 15 फरवरी तय की गयी थी. हालांकि, आवेदनों की अधिकता और कागजी कमियों के कारण यह कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो सका. अब उच्चाधिकारियों ने सख्त निर्देश दिये हैं कि मार्च क्लोजिंग से पहले हर हाल में सर्वे का काम पूरा कर फाइनल लिस्ट तैयार कर ली जाये, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत तक राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सके.
bhagalpur news. आवास योजना : तीन स्तरों पर चल रहा है लाभार्थियों का सर्वेक्षण
आवास योजना के तहत लाभ पानेवाले परिवारों के लिए राहत और सतर्कता दोनों की खबर है. जिले में लाभार्थियों के चयन को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तीन स्तरीय सर्वेक्षण प्रक्रिया अपनायी जा रही है.
