bhagalpur news. फिल्म महोत्सव वाशिंगटन में दिखेगी सूरजमुखी, आलोक और मिथिलेश ने किया है अभिनय

कंट्री रोड्स फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म सूरजमुखी नैनो कॉन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वाशिंगटन में दिखायी जायेगी

कंट्री रोड्स फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म सूरजमुखी नैनो कॉन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वाशिंगटन में दिखायी जायेगी. इस फिल्म का निर्देशन सुमित सिन्हा ने किया है. युवा रंगकर्मी व निर्देशक डॉ चैतन्य प्रकाश ने बताया कि सुमित मूलतः हजारीबाग झारखंड से आते हैं. इस फिल्म में भागलपुर के आलोक राज एवं मिथलेश कुमार ने भी खास अभिनय किया है. दोनों कलाकार सांस्कृतिक संस्था आलय के सदस्य हैं. आलोक और मिथिलेश दोनों को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने रंगमंच के क्षेत्र में स्कॉलरशिप भी दी है. आलोक सोशल मीडिया पर खासा चर्चित अभिनेता हैं. जिनके वीडियो पर लाखों व्यू मिलते हैं. वहीं मिथिलेश राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के वाराणसी केंद्र से पास आउट ट्रेंड अभिनेता हैं. दोनों भागलपुर के कलाकार लगातार अभिनय और रंगमंच में सक्रिय हैं. हाल ही में डॉ चैतन्य प्रकाश निर्देशित नाटक कोर्ट मार्शल में भी आलोक ने भूमिका निभायी थी और मिथिलेश ने संगीत का पक्ष संभाला था. आलोक एवं मिथिलेश अभिनीत इस फिल्म सूरजमुखी के नैनो कॉन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सेलेक्ट होने से शहर के अन्य कलाकारों में भी उत्साह का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >