bhagalpur news. परीक्षा केंद्रों पर जूता मोजा पहने परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्र अधीक्षक एवं दंडाधिकारी के साथ बैठक की

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्र अधीक्षक एवं दंडाधिकारी के साथ बैठक की. कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा पहनकर प्रवेश करने पर रोक है. परीक्षार्थी को चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा में एक बेंच पर दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे. इंटर की परीक्षा दो से 13 फरवरी तक 59 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. जबकि सदर अनुमंडल में 40, नवगछिया अनुमंडल में 10, कहलगांव अनुमंडल में नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न 9:00 तक व द्वितीय पाली में दोपहर 1:30 तक ही प्रवेश करेंगे.

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं है. परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र पर फोटोस्टेट मशीन, कॉपी आदि मशीन का उपयोग करने को वर्जित किया गया है. साथ ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के अतिरिक्त अन्य द्वार को सुबह 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. मुख्यद्वार से किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

कंट्रोल रूम का जारी किया नंबर

परीक्षा को लेकर अनुमंडल कार्यालय, सदर भागलपुर परिसर स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या- 0641-2402082 संचालित रहेगी. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी बंदना कुमारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी भागलपुर, मो-8210396477 वरीय प्रभार में रहेंगे. उनके निदेशन में देवराज कुमार अनुदेशक आइटीआइ भागलपुर मो-7739144987 एवं शशि कुमार वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भागलपुर, मो- 8877977265 कार्यरत रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >