भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन के रिजल्ट में एनईपी लगने से छात्र-छात्राएं उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है. बुधवार को आंदोलित विद्यार्थियों ने टीएमबीयू प्रशासनिक भवन को पूरी तरह बंद करा दिया है. कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं टीएमबीयू पहुंचे. विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर कर नारेबाजी की. प्रशासनिक भवन से लेकर परीक्षा विभाग के भवन तक को बंद करा दिया. अपने-अपने शाखा पहुंचे कर्मचारी को बाहर निकाल दिया. दूसरी तरफ उग्र आंदोलन को लेकर विवि कैंपस छावनी में तब्दील है. स्थानीय विवि थाना की पुलिस पूरे दल बल के साथ मौके पर कैंप कर रही है. साथ ही दंडाधिकारी की भी तैनाती की गयी है. एक दिन पहले अपनी मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने टीएमबीयू में प्रवेश द्वार के सामने मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया था. ऐसे में आनेजाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विद्यार्थियों ने कहा, एनईपी हटाये व सेमेस्टर पांच की परीक्षा में शामिल करे .आंदोलित छात्र-छात्राओं ने कहा कि सेमेस्टर वन के रिजल्ट में लगे एनईपी को हटाये. साथ ही स्नातक सेमेस्टर पांच की परीक्षा फॉर्म भरने दिया जाये. परीक्षा में शामिल करे. विद्यार्थियों ने कहा कि 28 अप्रैल से मामले को लेकर विवि का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन परीक्षा विभाग के कंट्रोलर कॉलेज भेज देते है. कॉलेज जाते है, तो विवि भेजा जाता है. ऐसे में छात्र-छात्राओं की विवि में सुनवाई नहीं हो रही है. विवि के अधिकारी भी मामले को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं.परीक्षा फॉर्म भराने को लेकर प्रभारी कुलपति से अनुमति मिलने का इंतजार -विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि पूरे मामले में प्रभारी कुलपति से बात हो गयी है. प्रभारी कुलपति से अनुमति मिलते ही रिजल्ट में लगे एनईपी को लेकर संबंधित छात्र-छात्राओं से शपथ पत्र के साथ परीक्षा फॉर्म भरवाया जा सकता है. शपथ पत्र में विद्यार्थियों को बताना होगा कि फेल करने पर किसी प्रकार का विरोध दर्ज नहीं करायेंगे. साथ ही परीक्षा नियम का पालन करेंगे.विवि संपत्ति तोड़ने पर होगा प्राथमिकी -विवि के प्रॉक्टर डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर विवि थाना में आवेदन देकर पुलिस बल की मांग की गयी है. इसके अलावा पुलिस के वरीय अधिकारी को भी पत्र भेजा गया है. उन्होंने कहा कि बंद के दौरान विवि की संपत्ति को तोड़ने या नुकसान पहुंचाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
