bhagalpur news. हाजिरी बनाकर अनुपस्थित थे समाजशास्त्र विभाग के हेड, छात्रों ने किया हंगामा

मारवाड़ी कॉलेज लगातार सुर्खियों में है. इस बार कुछ छात्रों ने एक हेड को लेकर हंगामा किया.

मारवाड़ी कॉलेज लगातार सुर्खियों में है. इस बार कुछ छात्रों ने एक हेड को लेकर हंगामा किया. छात्रों का कहना था कि समाजशास्त्र विभाग के हेड डॉ संगीत कुमार कॉलेज में अनुपस्थित है. इस बाबत कुछ छात्र ने इसकी लिखित शिकायत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एससी राय से की. आवेदन के माध्यम से उनलोगों ने आरोप लगाया कि हेड कॉलेज में हाजिरी लगाकर मुख्यालय से बाहर अक्सर निजी कार्य के लिए जाते हैं. शनिवार को भी ऐसा ही किया है. छात्रों द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गयी है. मारवाड़ी कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र बजरंग कुमार भगत सहित अन्य विद्यार्थी द्वारा कॉलेज प्रशासन को आवेदन दिये जाने पर शिक्षकों में हड़कंप मंचा है. कोई कुछ बोलने से बच रहा है. बता दें कि डॉ संगीत कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी है. उधर, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के आवेदन पर उपस्थिति पंजी की जांच की, तो डॉ संगीत ने हाजिरी बनायी थी, लेकिन कॉलेज में अनुपस्थित थे. उनसे संपर्क करने के प्रयास किया गया. उन्होंने इमरजेंसी की बात कहते हुए अवकाश लेने की बात कही. वहीं, छात्रों का आरोप है कि जब शिकायत लेकर पहुंचे, तो राजनीति के तहत उनसे तत्काल वाट्सएप पर अवकाश को लेकर मैसेज कराया गया. पूरे मामले में डॉ संगीत ने बताया कि उनकी मां की तबीयत अचानक से बिगड़ गयी थी. स्थिति काफी नाजुक थी. ऐसे में कॉलेज से निकलना पड़ा. कहा कि अवकाश को लेकर कॉलेज प्रशासन को आवेदन दिया है. इस संबंध में कॉलेज से अवकाश संबंधित जानकारी ली जा सकती है. कोट – निरीक्षण के क्रम में हाजिरी बनाकर डॉ संगीत कुमार अनुपस्थित पाये गये हैं. उनका हाजिरी काटते हुए शोकॉज किया गया है. विवि के निदेशानुसार छुट्टी पर जाने के लिए दस दिन पहले आवेदन देना होता है. विवि के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन भी पत्र जारी किया है. कुछ छात्र ने भी हेड के अनुपस्थित रहने की लिखित शिकायत की है. प्रो एससी राय, प्रभारी प्राचार्य मारवाड़ी कॉलेज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >