bhagalpur news. युवा महोत्सव उत्कर्ष के लिए कॉलेजों का नहीं मिल रहे विद्यार्थी

टीएमबीयू के बैनर तले बीएलएस कॉलेज नवगछिया में दो व तीन अप्रैल को अंतर महाविद्यालय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव उत्कर्ष 2026 होना है

टीएमबीयू के बैनर तले बीएलएस कॉलेज नवगछिया में दो व तीन अप्रैल को अंतर महाविद्यालय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव उत्कर्ष 2026 होना है. दूसरी तरफ कॉलेजों को कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं नहीं मिल रहे है. अगर कुछ मिल रहे हैं, तो उन्हें अभ्यास कराने के लिए समय काफी कम है. ऐसे में कॉलेजों की परेशानी बढ़ा दी है.

उधर, कॉलेजों के प्राचार्यों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने 28 मार्च को पत्र भेज कर अनिवार्य रूप से कम से कम पांच इवेंट में भाग लेने के लिए कहा है. 29 मार्च यानी रविवार को अवकाश था. सोमवार को एक दिन कॉलेज खुला रहा. मंगलवार को महावीर जयंती का अवकाश था. केवल अभ्यास करने के लिए एक अप्रैल यानी बुधवार का दिन मिला है. कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा है. ऐसे में कॉलेजों को कार्यक्रम के लिए विद्यार्थी नहीं मिल पा रहे हैं. काफी दबाव बनाने के बाद कुछ मिले हैं, तो अभ्यास कराने का समय ही नहीं है. प्राचार्यों ने कहा कि सांस्कृतिक परिषद को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर इतना जल्दीबाजी क्यों है. पहले भी कार्यक्रम होते रहे हैं. कॉलेजों को कम से कम 15 दिनों का समय दिया जाता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >