bhagalpur news. नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश, लोगों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने सशक्त और रोचक अभिनय के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया. नप के स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझाना और उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है. नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है. अभिनय के जरिए असरदार संदेश कलाकारों ने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिए यह दिखाया कि गंदगी कैसे बीमारियों को जन्म देती है और स्वच्छता अपनाकर इससे कैसे बचा जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान लोगों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, कूड़ेदान का उपयोग करने और अपने आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई. नुक्कड़ नाटक देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया. नगर परिषद की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे स्वच्छ शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >