bhagalpur news. शराब को लेकर छापेमारी करने गयी ललमटिया पुलिस पर पथराव
Copied link
ललमटिया थानाक्षेत्र के पासीटोला में अवैध शराब बरामदगी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी करने गयी थी
नाथनगर
ललमटिया थानाक्षेत्र के पासीटोला में अवैध शराब बरामदगी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी करने गयी थी. इस दौरान पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. मामला रविवार रात का है. घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस और सिटी डीएसपी 2 भी मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित किया. छापेमारी के दौरान ललमटिया पुलिस ने एक शराब तस्कर के घर से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया. तस्कर को गिरफ्तार करने की कोशिश की. इसका तस्करों ने विरोध कर दिया तथा कई घरों की महिलाएं एकजुट हो गयी और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी के जख्मी होने की खबर है. वहीं आधा दर्जन पुलिस बल को आंशिक रूप से चोटें आयी हैं.
घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पासीटोला पहुंची. करीब 10 महिलाओं व पुरुषों को इलाके से हिरासत में लिया है. डीएसपी सिटी टू राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया शराब बरामदगी को लेकर ललमटिया पुलिस द्वारा पासीटोला इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया था. शराब तस्करी से जुड़े लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया. इस मामले में 10 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.