bhagalpur news. तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव की भव्य शुरुआत

जिला प्रशासन व जिला कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सैंडिस कंपाउंड के ओपेन एयर थियेटर में लोक संगीत के साथ तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का आगाज हो गया.

जिला प्रशासन व जिला कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सैंडिस कंपाउंड के ओपेन एयर थियेटर में लोक संगीत के साथ तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का आगाज हो गया. इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, कहलगांव एसडीओ, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, गांधीवादी कार्यकर्ता मनोज मीता एवं मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने संयुक्त रूप से किया. कलाकार देव भट्टाचार्य ने दुनिया किसी के प्यार में जन्नत से कम नहीं…गाकर अतिथियों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया. फिर मशहूर लोक गायक सत्येंद्र संगीत, राजीव सिंह ने गीत गाकर तालियां बटोरी. मोहित कुमार ने बिहार राज्य गीत प्रस्तुत किया. इसी क्रम में अर्पिता चौधरी व टीम ने विषहरी गीत गाकर मंजूषा के महत्व पर प्रकाश डाला. मंच का संचालन आकाशवाणी भागलपुर की उद्घोषक अनिमा सिन्हा ने किया. अतिथियों का स्वागत जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने किया. अजीत सिंह ने आर्गन, गोपाल कृष्ण मिश्र ने तबला, प्रशांत मिश्र ने ढोलक, नीतेश मिश्रा पैड, कुमार दिवाकर ने बेंजो पर संगत किया. इस मौके पर मंजूषा कलाकार अनुकृति मिश्रा, आकाशवाणी के युवा उद्घोषक कुमार गौरव, संजय चौधरी, अंजलि घोष आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >