BHAGALPUR मैंने सवाल उठाया था फिर भी बरती गयी लापरवाही : पूर्व विधायक

भागलपुर विक्रमशीला पुल का हिस्सा ध्वस्त होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है.

भागलपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट :

भागलपुर विक्रमशीला पुल का हिस्सा ध्वस्त होने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है. दरअसल अजित शर्मा ने कहा कि जब मैं विधायक था तब विधानसभा में आवाज उठाई थी. मैंने मंत्री से जवाब मांगा था कि विक्रमशिला सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट का गैप बढ़ रहा है. कभी भी हादसा हो सकता है. इसपर तत्कालीन मंत्री ने जबाव भी दिया था कि विक्रमशीला पुल की स्थिति सही है और अभी यातायात सुगम है. इस पर टीम भी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि 10 माह पहले ये जवाब मिला लेकिन इसपर काम नहीं हुआ है. अभी आवागमन बाधित हो गया है. अगर कोई इमरजेंसी होती थी तो लोग मरीज को लेकर तुरंत मायागंज आ जाते थे. लेकिन अब तो परेशानी बढ़ गयी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस पुल को दुरुस्त किया जाये, जिससे आवागमन सुगम हो पाये. साथ ही, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >